महेशगंज थाना क्षेत्र के बलाका पुरवा रायगढ़ निवासी दिनेश सरोज (32) की शनिवार देर रात प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सरोज 16 मई को बाइक से बिहार बाजार जा रहा था। अहलादगंज मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से टकराकर पलट गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्रयागराज रेफर किया गया था। रविवार को श्रृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।