बाघराय क्षेत्र के बूढेपुर गांव में घायल हिरण। सोशल मीडिया
क्षेत्र के बूढेपुर गांव में बृहस्पतिवार को घायल हिरण मकान के अंदर घुस गया। घर के लोग उसे देखकर बाहर निकल आए। इधर, हिरण छत पर चढ़ गया। जिसे देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। लोगों ने वन विभाग की टीम और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो हिरण छत से छलांग लगाकर भाग निकला। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और घायल हिरण की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।