फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घायल कार चालक ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 01 Sep 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के सुवंसा में अनियंत्रित कार से टक्कर लगने पर हुई है ठेला दुकानदार की मौत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा बाजार के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित कार ने ठेला दुकानदार समेत तीन लोगों को रौंदा दिया था। हादसे में घायल ठेला दुकानदार रामजी गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही गंभीर रूप से घायल कार चालक ने भी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बादशाहपुर की ओर से प्रतापगढ़ जा रही अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से सुवंसा बाजार के पास ठेला लगाने वाले शुकुलपुर के रामजी गुप्ता (55), मुकुंद, पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी गौरा के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान रात में पहले रामजी गुप्ता की मौत हो गई। देर रात अज्ञात कार चालक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। कार चालक के शव की पहचान के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने फतनपुर पुलिस से संपर्क किया है। देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें