फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: राशन की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
Initiative: CCTV cameras will be installed at ration shops
विज्ञापन
अब राशन की दुकानें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी। कोटेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन की तरफ से यह कवायद की जा रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग ने सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 1368 सरकारी राशन की दुकानें हैं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 5.78 लाख कार्डधारक हैं। कार्डधारकों को माह में दो बार राशन का वितरण किया जाता है। ई- पॉश मशीन के माध्यम से राशन का वितरण होता है। इसके बाद भी कोटेदार निर्धारित यूनिट में कटौती करके राशन देते हैं। बचे राशन को डीलर कार्डधारकों को न देकर बाजार में इनकी बिक्री कर देते हैं। जिले में इस तरह के तमाम मामले समय- समय पर सामने भी आते हैं।
बाजार में राशन बेचते पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी कोटेदारों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। अब शासन ने सीसीटीवी कैमरे की नजर में राशन वितरण की योजना बनाई है, ताकि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन न मिल सके।
विज्ञापन

जिले की सभी राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राशन वितरण के दौरान सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। इससे इस पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। एआरओ एसके पांडेय ने बताया कि जिले की सभी राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए कोटेदारों को सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें