फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन का धरना

Sat, 23 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, सीपीएम तथा अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मीराभवन स्थित सपा कार्यालय पर इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन पर विरोध जताते हुए कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहा पहुंचे। वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सदर बाजार से जुलूस लेकर आंबेडकर चौराहा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। एमएलसी एसपी पटेल ने कहा, लोकसभा चुनाव में देश की जनता जवाब देगी।
पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या बताया। रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा ने कहा, महंगाई, बेरोजगारी व विकास के मुद्दे पर सरकार निरंकुश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा, हमारी एकजुटता ही इंडिया गठबंधन की ताकत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आप के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय व सीपीएम जिलाध्यक्ष रामबरन सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, वासिक खान, राजकुमार यादव, लक्ष्मी रमन सरोज, रमाशंकर यादव, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, शफात खान, गुलफाम खान, विनय सिंह, अनिल यादव, रमेश पाठक, उर्मिला यादव , शबनम बानो, राजकुमारी सरोज, गीता यादव,शांति सिंह मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें