फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गूंजे क्रिसमस कैरल, सजी प्रभु यीशु के जन्म की मोहक झांकी

Sat, 23 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित लुर्ड्स मेरी जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस उत्सव मनाया गया। बच्चों ने नाटक के मंचन के माध्यम से क्रिसमस से जुड़ी कहानियां को दर्शाया। क्रिसमस पर आधारित कार्यक्रम मुग्ध करते रहे। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए बच्चों ने आनंद गीत-क्रिसमस कैरल गाया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डॉ.शिवानी मातनहेलिया ने कहा, क्रिसमस खुशियों का त्योहार है। प्रभु यीशु ने एक दूसरे के प्रति प्रेम का संदेश दिया। साथ ही बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर उपहार बांटे। जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। प्रधानाध्यापिका चंद्रमेरी डिसूजा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में लीमा डिसूजा, स्वाति मिश्रा, शशि सिंह, यासमीन, आकांक्षा, उमा त्रिपाठी, उर्वशी, निर्मल, संगीता शुक्ला, अपराजिता त्रिपाठी, विनीता सिंह, डॉ.प्रशोभ पॉल डिसूजा आदि मौजूद रहे।
वहीं मीराभवन स्थित वीएम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में क्रिसमस ट्री को सजाया। बालिकाओं को परी के पोशाक में देख हर कोई मंत्रमुग्ध हुआ। व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने कहा, क्रिसमस पर उपहार बांटने से एक दूसरे के प्रति प्रेम और आपसी सौहार्द का संचार होता है। बच्चों ने कैरल गीत, भाषण और नृत्य से आनंदित किया। क्रिसमस ट्री संग बच्चों ने क्रिसमस कार्ड बनाया। प्रबंधक अलका सिंह ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें