जनता ने इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल को प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए अपना सांसद चुन लिया है। उन्हें 4,41,932 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 3,75,726 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र रहे, जिन्हें 80,144 मत मिले हैं। बसपा सहित सभी निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर छठें चरण में 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव के लिए महुली मंडी में मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। दो घंटे तक कोई परिणाम ही सामने नहीं आया। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता 493 मत से बढ़त बनाई, मगर दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल ने पांचों विधानसभा में बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल को 66,206 मतों के अंतर से शिकस्त दी।
मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
प्रत्याशियों को मिले कुल मत
प्रत्याशी का नाम-पार्टी का नाम मिले मत
शिव पाल सिंह पटेल-समाजवादी पार्टी- 4,41,932
संगम लाल गुप्ता-भारतीय जनता पार्टी 3,75,726
प्रथमेश मिश्रा-बहुजन समाज पार्टी 80,144
अरूण कुमार पांडेय-हिन्दुस्तान समाज पार्टी- 4,991
ऋषि पटेल-अपना दल (कमेरावादी) 2429
गीता देवी-भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी- 1594
जोखू-सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी- 971
दुर्गेश कुमार-राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी 1116
धर्मेंद्र तिवारी-लोग पार्टी 993
महेश कुमार प्रजापति-समझदार पार्टी1964
रामकुमार यादव- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया -1071
रामसिद्ध यादव-मानवतावादी समाज पार्टी-1327
विजय सिंह-सनातन संस्कृति रक्षा दल2459
शिवराम शर्मा-मौलिक अधिकार पार्टी4711
सुनील चंद्र पाल-राष्ट्र उदय पार्टी-3340
संदीप सिंह-नेशनल जन दल 5286
अजीत प्रताप-निर्दलीय2581
अमर सिंह निर्दलीय 4138
धनंजय-निर्दलीय1623
ध्यान सिंह निर्दलीय- 678
प्रमोद कुमार 674
मोहरम अली 503
शिवपाल पटेल1030
शंकर सुमन तिवारी1129
श्रवण कुमार त्रिपाठी-851
सुनील कुमार मिश्र- 1136