फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दलों से ज्यादा निर्दलीय सभासदों ने लहराया परचम

Sun, 14 May 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से टिकट न पाने वाले बागी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव में सियासी दलों से ज्यादा निर्दलीय सभासद प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। 279 वार्डों पर 1648 प्रत्याशी चुनाव मैदान थे। इसमे से 196 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। सत्ता दल के अलावा दूसरे दलों के प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।
एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के 279 वार्डों के सभासद के लिए 1648 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 158 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को मतगणना के बाद आए परिणाम ने सियासी दलों के प्रत्याशियों को नकार दिया। नगर पालिका समेत 18 नगर पंचायतों के वार्डों में 196 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सिविल लाइन्स मीराभवन वार्ड से धीरज की मां निवर्तमान चेयरपर्सन थीं। धीरज को टिकट न देकर भाजपा ने अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया। परिणाम आया तो जनता ने अजय सिंह को नकार दिया था। धीरज ने भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए 900 वोट के अंतर से जीत हासिल की, जो नगर पालिका की सबसे बड़ी जीत है। टक्करगंज मकंंदूगंज से निवर्तमान सभासद छाया श्रीवास्तव का टिकट भाजपा ने काटकर ज्ञानेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया था। छाया श्रीवास्तव ने जीत हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें