आसपुर देवसरा के एसडीओ विद्युत उत्कर्ष चंद्रा ने धनेपुर दलापुर निवासी शोभनाथ के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा, गाली गलौज, धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 24 मार्च को एसडीओ के साथ बिजली विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार, शैलेश कुमार व अमित पाल व अन्य कर्मचारी धनेपुर दलापुर में वसूली के लिए गए थे। अमरनाथ यादव पर लगभग 9.20 लाख रुपये का बकाया है। निगम की टीम वसूली कर ही रही थी कि आरोपी ने टीम के साथ अभद्रता व गालीगलौज करने के साथ हाथापाई की। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।