सिंघनी में जमीन के विवाद की खबर पर पहुंचे दरोगा से लोगों ने अभद्रता की। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले गए। मंगलवार को दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
सांगीपुर थाने में तैनात दरोगा ज्ञानेंद्र कुमार सोमवार की शाम गश्त पर निकले थे। रास्ते में दरोगा राजेश मिले तो वे बातचीत करने लगे। तभी पता चला कि सिंहनी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो रहा है। अनहोनी की आशंका में ज्ञानेंद्र व राजेश सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लोग गाली गलौज कर रहे थे।
माहौल तनावपूर्ण देख दरोगा ज्ञानेंद्र ने विवाद शांत कराने की कोशिश की। इस बीच गड़सरपतहा बरेंद्र निवासी ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह व अंकित मिश्रा अभद्रता पर उतर आए। कालर पकड़ने की कोशिश की तो दरोगा राजेश व सिपाही आगे आ गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सांगीपुर विवेक मिश्रा मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद दोनों को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन पर चहरदीवारी के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। दरोगा की तहरीर पर ज्ञानेंद्र बहादुर व अंकित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर मुख्य आरक्षी निलंबित
सऊदी अरब में काम कर रहे व्यक्ति की घर पर मौजूदगी बता मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने वाले मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने निलंबित कर दिया। संग्रामगढ़ के लतीफपुर निवासी रिंकी ने एसपी सतपाल अंतिल से शिकाय की थी। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने की, जिनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई।