फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ईमानदारी की मिसाल बने पिता-पुत्र, रुपये व जेवरात से भरा पर्स किया पुलिस के हवाले

Tue, 09 Jan 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के रहने वाले पिता-पुत्र ने सोमवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने रास्ते में पड़े मिले रुपये और जेवरात से भरे पर्स को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

सुजानगंज के भीलमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवार को अपने बेटे प्रभात कुमार सिंह के साथ मुंगरा बादशाहपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर जगतपुर मोड़ पर उन्हें सड़क पर एक पर्स नजर आया। जिसे धर्मेंद्र ने पर्स उठाया और खोलकर देखा तो हैरत में पड़ गए।
पर्स में 17 सौ रुपये व मंगलसूत्र, अन्य जेवर और कुछ जरूरी कागज थे। पिता-पुत्र थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को घटना से अवगत कराते हुए पर्स उनके सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोग ही नहीं, पुलिस कर्मी भी उनकी ईमानदारी की चर्चा करते रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्स किसका है, खाेजबीन की जा रही है। प्रमाण देने वाले को पर्स सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें