फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपकैनाल परियोजना का हुआ शिलान्यास

Mon, 12 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
रामपुर खास के पूरब देऊम सांगीपुर में सई नदी पर 18 करोड़ की लागत से बनने वाली पंप कैनाल परियोजना का भूमि पूजन सोमवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पंप कैनाल परियोजना से किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सकेगा। सरलता से पानी मिलने पर किसान अधिक मात्रा में फसल उत्पादन कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी कर सकेगा। इससे उनकी भी स्थिति में सुध्‍ाार हो सकेगा। सांसद ने कहा कि सई नदी से पानी लिफ्ट के जरिए खेताें तक पहुंचाने से पहले शोधक यंत्रों द्वारा शुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कहा कि रामपुर खास में गरीब व किसानों के लिए हर संभव परियोजना उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना से जुड़े अधिकारियाें ने लोगों को पंप कैनाल सयंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन रामबोध शुक्ल ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रेमादेवी यादव, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें