फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नितिन गड़करी से मुलाकात में सांसद प्रमोद ने बाईपास व हाईवे निर्माण की उठाई मांग

Fri, 23 Jun 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता
विज्ञापन
नितिन गड़करी से मुलाकात में सांसद प्रमोद ने बाईपास व हाईवे निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन

लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से नई दिल्ली में मुलाकात कर जिले में बाईपास व हाईवे की मंजूरी दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने लालगंज में बाईपास के निर्माण के लिए चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि लालगंज बाजार के काफी सकरा होने के साथ ही तहसील मुख्यालय एवं आउट लाइन कोर्ट भी होने के कारण यहां ऐलीवेटेड रोड या ओवरब्रिज नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से लालगंज के लिए बाईपास के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा भी लिखे पत्र के आधार पर सुझाए गए बाईपास के रूप में वर्मा नगर से धधुआ गाजन तक सगरा रजबहा नहर की पटरी से गुजरने वाले मार्ग को दस मीटर या मानक के अनुसार चौड़ा कर बाईपास के रूप में विकसित कराए जाने की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रमोद तिवारी ने अयोध्या से चित्रकूट धाम वाया जगदीशपुर, गौरीगंज, अठेहा, बाबा घुइसरनाथ धाम, लालगंज, आलापुर, मंझनपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में शीघ्र वित्तीय स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की। रामपुर खास से गुजरने वाले दूसरे नेशनल हाइवे लालगंज-जेठवारा वाया बाबूगंज, कल्यानपुर, कटरा गुलाब सिंह, सोरांव की औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कराए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने लालगंज बाईपास व दो स्वीकृत नेशनल हाइवे को लेकर भी शीघ्र निर्णय लिए जाने के आश्वस्त किया। संवाद
........






उत्पीड़न पर पति समेत चार के खिलाफ केस
सांगीपुर। पूरे भूसू मुरैनी निवासी आसमा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह अमेठी के थाना संग्रामपुर के बबुरी के सुरजीत सिंह से हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति समेत सास शोभा सिंह, जेठ बादल सिंह व ननद रेखा सिंह उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एसपी सतपाल अंतिल की फटकार पर आरोपी पति समेत चार के खिलाफ सांगीपुर पुलिस ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

........







पंचायत प्रतिनिधियों को मिला जल जीवन मिशन का प्रशिक्षण
सांगीपुर। जल जीवन मिशन प्रशिक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया। राजेश मिश्र ने ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि जल की सुरक्षा जीवन व प्रकृति के लिए अपरिहार्य है। प्रबंधक सचिन पांडेय व कमलेश कुमार ने भी जल जीवन मिशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधान दुष्यंत सिंह, गुडडू सिंह, पूर्व जिपंस महेंद्र सिंह, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर दुबे, रामकरन ओझा व मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
........







50 हजार रंगदारी नहीं देने पर धमकी, दो पर केस
सांगीपुर। कल्यानपुर कला निवासी रविशंकर वैश्य ने तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम दीवानगंज बाजार में अपनी फल की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि नेवादा निवासी शेखर सिंह व गुडडू सिंह उसकी दुकान पर आए और 50 रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इंकार पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज व ठेलिया पलटते हुए उसे जानलेवा धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
.......






लापता हुई किशोरी बुआ के घर से बरामद
लालगंज। कोतवाली के एक गांव की किशोरी बुधवार की शाम संदिग्ध दशा में रानीगंज कैथौला बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा से पैसा निकाल कर घर जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने किशोरी को बभनपुर स्थित उसके बुआ के घर से बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

......





सांसद ने ग्रामीणों संग निकाली प्रभात फेरी
सांगीपुर। सांसद संगमलाल गुप्ता ने बुधवार की रात सांगीपुर के दौलतपुर पंचायत भवन में रात्रि प्रवास किया। यहां दिनेश यादव के घर भोजन के बाद सुबह ग्रामीणों के साथ प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास कर योग का महत्व बताया। यहां आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में सांसद संगमलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने स्वच्छताकर्मियों समेत समाज में विविध क्षेत्रों में योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर विवेक उपाध्याय, अभिषेक मिश्र, उमापति दास, राजकुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, नीरज सिंह, दिनेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और छोटेलाल सरोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें