फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी पुलिस की अभिरक्षा में व्यापारी की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
अमेठी पुलिस हिरासत में मृत व्यापारी का शव अंतू थाने के बरबंडा गांव पहुंचने पर आक्रोशित महिला। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सुलतानपुर से व्यापारी का शव रात में घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव अमेठी-चिलबिला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने सीएम के आने समेत अन्य मांगों के पूरा होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स व पीएसी मौजूद है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात व्यापारी सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन शुक्ल का शव लेकर परिजन बरबंडा घर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई पुलिस को कोस रहा था। बेटा राहुल व साहिल अपनी मां नीलम से लिपटकर रोते रहे। पुलिस अभिरक्षा में पिटाई से व्यापारी की मौत से लोगों में आक्रोश है।
आक्रोशित लोगों ने घर के सामने चिलबिला-अमेठी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। सीएम को बुलाया जाए और दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने के साथ ही 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो वे लोग धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

बवाल की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पीएसी मौजूद रही। पुलिस अफसर परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।

अमेठी पुलिस हिरासत में मृत व्यापारी का शव अंतू थाने के बरबंडा स्थित घर पहुंचने पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू थाने के बरबंडा में व्यापारी का शव रखकर जाम लगाये परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें