महिला की हत्या कर उसके शव को झाड़ी में फेंकने की घटना के दूसरे दिन से ही पुलिस को शक की सुई महिला के स्वजनों पर ही घूम रही है गुरुवार को मृतका की मां ने उसके पति कपिल वर्मा पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी रोशनी वर्मा पुत्री श्याम लाल वर्मा की शादी थाना क्षेत्र के ही गड़वारा निवासी कपिल वर्मा के साथ फरवरी 2020 में हुई थी।
दो सितंबर को पति-पत्नी में विवाद के बाद कपिल शर्मा रोशनी को उसके मायके अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर छोड़ आया था दूसरे दिन रोशनी घर से गायब हो गई 4 सितंबर को उक्त महिला का शव चंदिकन धाम के पास मिला था 5 सितंबर को मृतका की पहचान उसके पति और मां ने की थी। मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल सहित कई आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही थी गुरुवार को मृतका की मां उषा देवी ने अपने दामाद कपिल वर्मा पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। फिलहाल अंतू पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।