फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में ही बाहर किए गए शिक्षकों को मिली नौकरी

Tue, 03 Feb 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में तैनाती के मात्र दस दिन बाद नौकरी से बाहर होने वाले शिक्षकों को विभाग ने नौकरी दे दी है। इन लोगों को बुधवार को बीएसए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ने डायट अधिकारी और बीएसए की क्लास ली।
विज्ञापन


72,825 शिक्षकों की भर्ती में जिले के तीन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले नियुक्ति पत्र दिया और दस दिन के बाद विभागीय त्रुटि बताकर उन्हें बाहर कर दिया। अमर उजाला ने शिक्षकों की व्यथा को प्रमुखता से उठाया, तो विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम अमृत त्रिपाठी ने सुबह बीएसए एसटी हुसैन और प्रभारी डायट प्राचार्य सुनील दत्त को बुलाकर फटकार लगाई और दूसरी सूची पर हस्ताक्षर नहीं करने को कहा। बाद में एडीएम से जांच कर दस्तखत करने को कहा। देर शाम एडीएम ने सूची को हरी झंडी दी। इधर विभाग से बाहर किए गए शिक्षकों को दूसरी चयन सूची में शामिल कर लिया गया है। शिक्षिका रेवती देवी, राजेश मौर्या, अनुज कुमार का चयन कर लिया है। डायट प्रिंसिपल सुनील दत्त ने बताया इन शिक्षकों को बीएसए बुधवार को नियुक्ति पत्र देंगे।

72,825 शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में खाली पड़े 23 पदों के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। इसमें 23 पदों के लिए 209 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। विभाग की माने तो बीस गुना अभ्यर्थी बुलाए गए थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी अधिक संख्या में अभ्यर्थी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें