विद्यालयों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तैयारी में जोरशोर से चल रही है। शिक्षक बच्चों को कोर्स पूरा कराने में जुटे हुए है, मगर जिले के छह विद्यालयीय में हाईस्कूल व इंटर की कक्षा में एक भी बच्चे नहीं है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए एक भी फार्म नहीं भरा गया है। इसका खुलासा बोर्ड परीक्षा के लिए हुए छात्रों के पंजीकरण में हुआ है। हालांकि विभाग इसे लेकर अंजान बना हुआ है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आधारभूत सूचनाओं को अपलोड करने वाले विद्यालयों का सत्यापन शुरू है। जिले के जीडीपीएसएसएस किशनुगंज मादूपुर, एस विद्या मंदिर एचएसएस सगरा, रानी चंद्रवती बीआईआरसी शेषपुर चौरास, एमबी त्रिपाठी इंटर कॉलेज, बीडीआरपी एचएससए पसरामपुर सहित छह कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटर में एक भी बच्चे नहीं है। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के पंजीकरण में इसकी जानकारी सामने आई है।
इसके अलावा 35 ऐसे विद्यालय है जिसमें बच्चों की संख्या दहाई में भी नहीं है। मां वैष्णो देवी नागेश्वर इंटर कॉलेज बल्ला कुंडा, राम गोपाल राममूर्ति यूएम रसूलपुर में हाईस्कूल व इंटर में एक- एक बच्चे पंजीकृत हैं। राजकीय एचएसएस लरू कुंडा में एक हाईस्कूल व एक इंटर यानी दो बच्चे पंजीकृत हैं। यही 35 कॉलेजों का है। हालांकि इसे लेकर विभाग तनिक भी संजीदा नहीं है। सह विद्यालय निरीक्षक शिव पूजन द्विवेदी ने बताया कि इस संदर्भ में जानकारी एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।