फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : अराजक तत्वों ने गिरा दी प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्री

Thu, 26 Aug 2021 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगापुर में बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा  है। बुधवार की रात अराजक तत्वों ने नवनिर्मित दीवाल को गिरा दिया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अराजकतत्वों के द्वारा ढहाई गई प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू ही हुआ था की रात में अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री गिरा दी। ग्राम प्रधान ने जब इसकी शिकायत अंतू थाने में की तो थाना प्रभारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय हमारे क्षेत्र में नहीं आता। प्रधान ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी और एसपी प्रतापगढ़ से की है। अंतू थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगापुर में बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा  है। बुधवार की रात अराजक तत्वों ने नवनिर्मित दीवाल को गिरा दिया। सुबह जब मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश यादव को जानकारी दी। जिस पर प्रधान ने अंतू थाने में तहरीर दी तो अंतू थाना के प्रभारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय हमारे क्षेत्र में नहीं आता। जिस पर प्रधान ने मामले की शिकायत सीओ सिटी और एसपी प्रतापगढ़ से  करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें