फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के इंचार्ज एसडीओ ने लिपिक को बोले अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के गेट के सामने बाइक खड़ी देख इंचार्ज एसडीओ ने आपा खो दिया। पहले बाइक सवार से कहासुनी हुई और बाद में उन्होंने अपने कार्यालय के लिपिक को ही अपशब्द कह डाले।
विज्ञापन

अफसर के अपशब्द बोलने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग की किरकिरी हो रही है। टीडीएम ने घटना को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को एसडीओ को तलब किया है।
लालगंज नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में जेटीओ के पद तैनात जीतेंद्र तिवारी को एसडीओ की भी जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार दोपहर वह कार्यालय पहुंचे तो गेट के सामने बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन

यह देख इंचार्ज एसडीओ बाइक सवार युवक पर बिफर पड़े। वह परिसर में दाखिल होते ही लिपिक अब्दुल गफ्फार को खरीखोटी सुनाने लगे। उसके ऊपर अपशब्दों की बौछार कर दी। अफसरों को रिपोर्ट भेजने की धमकी दी। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टीडीएम राघवेंद्र यादव ने बताया कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अफसर को सोमवार को हेड आफिस बुलाया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व निरीक्षक से गालीगलौज, दी धमकी
जमीन की नाप करने गए राजस्व निरीक्षक के साथ गालीगलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लालगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक रामगोपाल शुक्ल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 16 सितंबर को वह भवराम बोझी गांव में जमीन की नाप करने गए थे। यहां किसी बात से नाराज होकर गांव के श्यामलाल मौर्य ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिया। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें