फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह मारपीट की घटनाओं में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह मारपीट की घटनाओं में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान शिकायतों पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कुंडा पुलिस ने 36 लोगों का शंाति भंग में चालान कर दिया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भिटवा जमेठी में शुकवार की शाम बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं ने भी जमकर ईट पत्थर चलाए। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाबूलाल की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसी तरह से रैयापुर में भी मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज किया और 16 लोगेां का शांति भंग में चालान किया। उधर विदासिन में दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए 7 लोगों का शंाति भंग में चालान किया। शेखपुर बहादुरपुर में भी मारपीट हेा गई। इसमें चार लोगेां का शांतिभंग में चालान किया गया। इसी कस्बे के सुपर मार्केट में भी मारपीट हो गई।
इसमें दो लोगों का शांति भंग में चालान हुआ। मौली गांव के भी एक युवक का शांति भंग में चालान किया गया है। उधर नवाबगज थाने के जनवामऊ निवासी अमन सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर मारपीट के साथ गाली गालौज करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी थाना क्षेत्र के बरियावा के मंडिलवा निवासी सुनीता यादव ने अपने दो देवर सुनील व दिलीप के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर झुकवारा गांव निवासी कौशलेश सिंह पुत्र शम्भू शरण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गाव के ही एक परिवार के चार लोगों पर एनसीआर दर्ज की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाह नगर गांव में भिवंडी मुंबई से कुछ लोग 13 मई को गांव आए थे। वह अपने घरों पर रह रहे थे। ग्राम प्रधान ने उन्हें स्कूल में रहने के लिए अपने सहयोगी संजय कुमार पटेल को भेजा था। इस पर मुंबई से आए लोगों ने संजय कुमार से मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित ने गांव के ही मनोज प्रमोद और शिवलाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें