फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अवैध वाहन स्टैंड होंगे बंद, मिलेगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बुधवार को कैंप कार्यालय सभागार में नगरीय निकाय की समीक्षा की गई। डीएम ने गृहकर को लेकर अधिशाषी अधिकारियों को नियमित कार्य करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में अवैध चल रहे ऑटो, साइकिल स्टैंड का निरीक्षण करके टेंडर की कार्रवाई पूरी कर लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया। वंदन योजना में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने का निर्देश दिया। कमियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीएम ने कहा कि जिन नगरीय निकायों में कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा हो गया है। वहां पर गोवंशों को संरक्षित किया जाए। नगरीय निकायों में गोशाला के लिए जमीन की उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई। 15 दिन के अंदर जमीन उपलब्ध कराने का आदेश डीएम ने दिया। सामुदायिक और पिंक शौचालय की नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में साफ-सफाई के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश डीएम ने दिए। पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति में सुधार लाने का आदेश दिया। एलबीसी पंकज श्रीवास्तव को बैठक की बुकलेट ठीक ढंग से बनाने का निर्देश दिया। बैठक में सीआरओ अजय तिवारी, पीओ डूडा देशदीपक सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें