फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जगह-जगह बल्लियों पर लगे अवैध होर्डिंग, ठप पड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मुख्य सड़कों सहित अन्य मार्ग भी तमाम होर्डिंग से पटे हुए हैं। 500 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें से 250 स्थल ही पालिका से अधिकृत हैं। नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए जा रहे इन होर्डिंग पर न तो रोक लग पा रही है और न ही जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से हर वर्ष शहरी क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग लगाने का ठेका दिया जाता है। शहर में केवल 250 स्थानों पर अधिकृत एजेंसियां विज्ञापन सामग्री लगा सकती हैं। करीब 26 स्थानों पर यूनीपोल लगाए गए हैं। वहीं, कई जगहों पर अवैध रूप से होर्डिंग व यूनीपोल लगाए गए हैं। पालिका की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अवैध होर्डिंग लगाने वाले प्रिंटर और ठेकेदारों से अब तक कोई वसूली नहीं की गई।
कई एजेंसी संचालक पालिका को निर्धारित शुल्क दिए बिना ही ग्राहकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं जिससे पालिका के राजस्व को भी लगातार नुकसान पहुंच रहा है। पालिका द्वारा बनाए गए विज्ञापन प्रभारी अनिल शुक्ल को शहर में लगे होर्डिंग की सही जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अफसर

शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाए गए हैं तो चिह्नित कराकर हटवाया जाएगा। प्रचार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - राकेश कुमार, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें