लाइसेंस लेकर अवैध तरीके पटाखे बनाने और भंडारण करने के मामले में 14 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। ये सभी अस्थायी लाइसेंस थे। शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने कुंडा के 14 लोगों के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
जिले में 51 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया था। करीब एक सप्ताह पहले अग्निशमन विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से पटाखे का भंडारण पकड़ा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में नौ, मानिकपुर, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो-दो व नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक पटाखा कारोबारी पर कार्रवाई हुई है।
अब पटाखा कारोबारी दीपावली में तीन दिन के लिए लाइसेंस मांग रहे हैं। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि 14 दुकानदारों को लाइसेंस मानक के अनुरूप न मिलने पर निरस्त कर दिया गया है।