फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पुर स्थित मेडिकल स्टोर पर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन कर वसूली करने आए दो लोगों को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहाड़पुर स्थित रामबहादुर यादव के मेडिकल स्टोर पर दो लोग फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने आए थे। रामबहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी सुनील कुमार व सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर निवासी जितेंद्र कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले रामबहादुर के मेडिकल स्टोर पर आकर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताया था और रुपयों की मांग की थी। राम बहादुर ने कुछ रुपये देने के बाद बाकी बाद में देने का वायदा किया। आरोपी बीते रविवार को रुपयों की वसूली के लिए फिर रामबहादुर के मेकिडल स्टोर पर आ गए। रामबहादुर ने पता किया तो मालूम हुआ कि जनपद में इस नाम का कोई ड्रग इंस्पेक्टर नही है। इस पर सांगीपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें