फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वसंत पंचमी पर भीड़ बढ़ी तो चलाई जाएंगी अतिरिक्त ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा। अभी प्रयागराज से अयोध्या कैंट के लिए 11 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अफसरों ने शनिवार शाम से स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तीन फरवरी को तीसरा अमृत स्नान है। जिसके लिए श्रद्धालुओं का रेला प्रयागराज की ओर बढ़ रहा है। बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर शुक्रवार को प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भीड़ सामान्य रही। जबकि प्रयागराज से अयोध्या कैंट जा रही ट्रेनें ठसाठस रहीं। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 11 स्पेशल ट्रेनें अयोध्या व प्रयागराज के बीच संचालित की जा रही हैं। अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें मंडल कार्यालय के निर्देश पर संचालित की जाएंगी।
बीकानेर-हावड़ा मेल नौ घंटे लेट, नवतनवा का बदला रूट
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को देरी से पहुंचीं। बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 30 मिनट, जनता एक्सप्रेस एक घंटे व सरयू एक्सप्रेस दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। जबकि नवतनवा एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया। सीटीआई राकेश सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें