फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में अस्पताल का आईसीयू बंद

Mon, 22 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कड़ाके की ठंड में लोग अचानक गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। मगर जिला अस्पताल के आईसीयू में ताला लटक रहा है। वहीं, जिला महिला अस्पताल में जन्मे नवजातों एसएनसीयू (सिक न्यू केयर यूनिट) फुल हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की आईसीयू बंद है।

इससे ठंड लगने के कारण बढ़ रहे ह्दय रोगियों को दिक्कत हो रही है। ज्यादातर मरीजों को यहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया जा रहा है। चर्चा है कि यदि अस्पताल की आईसीयू चल रही होती तो ठंड से मौत के मुंह में समाए पांच में से कुछ की जान जरुर बच जाती। गौर करने वाली बात यह है कि ठंड बढ़ने के साथ ही जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू फुल हो गई है। एसएनसीयू में कुल सात बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.पार्वती सिंधी ने बताया कि जन्म लेने वाले ज्यादातर बच्चे ठंड बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। ऐसी स्थिति में उन्हें सही तापमान में रखने के लिए एसएनसीयू में रखा जा रहा है। गलन और ठंड ज्यादा होने की वजह से बीमार बच्चों से एसएनसीयू फुल है।

आईसीयू की स्वीकृति मिली जरूर थी मगर स्टॉफ नहीं मिलने के कारण आईसीयू संचालित नहीं हो पा रहा है। कार्डियो वार्ड में उपचार की पूरी व्यवस्था है। मगर इमरजेंसी केस उसमें नहीं रखा जा सकता। डॉ. पीएस मिश्र फिजीशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था है। मरीज नहीं होंगे, इसलिए वहां ताला बंद होगा। इमरजेंसी में सीरियस केस इलाहाबाद रेफर कर दिया जाता है। कुछ स्टॉफ की भी कमी है। स्टॉफ के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।डॉ. एसी त्रिपाठी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें