फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सऊदी अरब में फंसा इबरार, तीन माह से नहीं हो रही बात, भारतीय दूतावास से लगाई गुहार

Thu, 29 Sep 2022 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास व मुंबई दूतावास में शिकायत की गई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। जिससे परिवार के लोग मानसिक दबाव में हैं। भाई के लिए परेशान इसरार ने पुलिस अधीक्षक से लेकर विदेश मंत्रालय भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : सऊदी अरब में फंसा इबरार खां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का रहने वाला इबरार खान खाड़ी देश सऊदी अरब में फंस गया है। तीन माह से उसकी परिवार के लोगों से बातचीत नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजन लगातार भारतीय दूूतावास से के साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इबरार के बारे में पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं। भीखमपुर निवासी इसरार अहमद ने पुलिस के साथ ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उसका भाई इबरार खान वीजा लेकर सऊदी अरब के लाइफ शहर कमाने गया था। 13 साल से वह काम कर रहा था। सात जुलाई को उसका घर पर फोन आया। 

विज्ञापन



इबरार ने बताया कि उसका कफील (मालिक) पिछले नौ माह से वेतन नहीं दिया है। काम बराबर ले रहा है। वेतन मांगने पर मारपीट करता है। इसके बाद से इबरार से संपर्क नहीं हो रहा। उसका मोबाइल बंद चल रहा है। उसके साथ सऊदी अरब में काम करने वाले लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास व मुंबई दूतावास में शिकायत की गई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। जिससे परिवार के लोग मानसिक दबाव में हैं। भाई के लिए परेशान इसरार ने पुलिस अधीक्षक से लेकर विदेश मंत्रालय भी पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें