फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन पूजीं गईं मां चंद्रघंटा

सार

नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। मां चंद्रघंटा देवी के स्वरूप के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की।
विज्ञापन
नवरात्रि के तृतीया पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को देवीधामों में मां नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन-अर्चन हुआ। पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। सुबह से शाम तक देवीधामों में भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा देवी के स्वरूप के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में घंट-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही।
पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन

महाआरती कर भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का आशीर्वाद लिया। इधर, रानीगंज क्षेत्र स्थित मां बाराही देवी धाम, मां चंद्रिकन देवी धाम, मां संकट हरणी, मां गौरा देवी में दर्शन- पूजन को लेकर भक्तों की कतार लगी रहीं। सुबह से लेकर शाम तक जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें