फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पति मंदिर में रचाने लगा शादी, पत्नी ने किया जमकर हंगामा

Fri, 04 Aug 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। पति के मंदिर में चुपके से दूसरी शादी रचाने की भनक लगने पर पत्नी ने मंदिर पहुंचकर जमकर हंगामा किया तो पति भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामकोला गांव की रीता का कहना है कि उसका सूरज पटेल से 2014 में विवाह हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से ही पति उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा। हद तो तब हो गई, जब पति सौतन को लेकर शादी रचाने मंदिर पहुंच गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर जब पत्नी मंदिर पहुंची तो पति मौके से भाग निकला। इसके बाद रीता ने मामले की सूचना अपनी मां और पिता को दी। फिर वह पिता व मां के साथ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पर पति के विरुद्ध गंभीर आरोपों की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें