फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
वपत्नी का इलाज कराकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी ताड़केश्वर सिंह (50) की कटरागुलाब सिंह बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी लालती सिंह को बाइक से लेकर इलाज कराने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में बाइक में पेट्रोल भराकर बाजार की ओर लौट रहे थे।
रास्ते में अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों के दौड़ने के पहले ही कार सवार भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल दंपति को उपचार के लिए कटरागुलाब सिंह सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने ताड़केश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल लालती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक ताड़केश्वर सिंह की बेटी सोनम की दिसंबर माह में शादी तय है। बेटी का हाथ पीला करने का सपना देख रहे पिता की हादसे में मौत के बाद बेटी व बेटों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें