फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पति व ससुर ने लगाया नर्स की हत्या का आरोप, दी तहरीर

Thu, 20 Nov 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतका वंदना। फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर के न्यू कॉलोनी बाबागंज में किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली स्टाफ नर्स के पति व ससुर ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए परिवार के बिखराव का जिम्मेदार आरोपी युवक को ही ठहराया है।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के हरिकंदपुर निवासी जमुना प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी बहू वंदना अपने दो बच्चों के साथ बाबागंज में किराये के मकान में रहती थी। वह मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के महिला अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। इस बीच वह एक युवक के संपर्क में आ गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी युवक से बातचीत करने के चलते वंदना ने परिवार वालों से नाता तोड़ लिया।
बृहस्पतिवार को बहू के फंदा लगाने की खबर पर वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। जहां आरोपी भी मौजूद था। घर में बिखराव को लेकर उसे जिम्मेदार ठहराया। जिसे लेकर उसके बेटे अमित व आरोपी युवक के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कराया। उसने आशंका जताई कि बहू की हत्या की गई है। मोबाइल के सीडीआर की जांच से हकीकत का पता चल सकता है। पति अमित भी घटना के लिए आरोपी युवक को ही जिम्मेदार ठहराता रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बच्चों संग शव लेकर घर रवाना हो गए। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सेवा प्रदाता कंपनी ने की आर्थिक मदद
वंदना को नौकरी देने वाली सेवा प्रदाता कंपनी के जिम्मेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें