फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीएड की मौखिक परीक्षा में बाहर किए गए सैकड़ों शिक्षक

Mon, 27 Feb 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय की बीएड की मौखिक परीक्षा से सैकड़ों शिक्षकों को बाहर कर दिया गया है। मूल्यांकन करने के बाद भी मौखिक परीक्षा में मौका न दिए जाने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने कुलपति से शिकायत कर मौखिक परीक्षा में मौका दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कार्य भी शुरु कर दिया गया है। समय से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए मौखिक परीक्षा भी शुरु कर दी गई है।
मौखिक परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से बीएड थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिले के सैकड़ों शिक्षकों को मौखिक परीक्षा में मौका नहीं दिया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इनमें से कई शिक्षक ऐसे भी जिन्हें दो साल से मौखिक परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। मूल्यांकन करने के बावजूद इन शिक्षकों की ड्यूटी मौखिक परीक्षा में न लगने से उनमें नाराजगी व्याप्त है। परीक्षा से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियम जारी किया था कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को ही मौखिकी परीक्षा की ड्यूटी लगेगी।
बता दें, कई शिक्षक ऐसे भी है जिन्होंने मूल्यांकन कार्य नहीं किया। उसके बावजूद उनकी ड्यूटी मौखिकॉ परीक्षा में लगा दी गई है। विश्वविद्यालय के इस मनमाने रवैए से शिक्षकों में खासी नाराजगी व्याप्त है। वंचित किए गए शिक्षकों ने कुलपति से शिकायत की है।
शिक्षक सुधीर यादव, अविनाश सिंह, अनिल चतुर्वेदी, सीमा पाल आदि का कहना है कि वह मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी मौखिक परीक्षा में नहीं लगाई है। मौखिक परीक्षा में ड्यूटी लगाए जाने के लिए कुलपति से मांग की गई है।
इनसेट-
अचानक बदले जा रहे परीक्षक
विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी से कॉलेजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीएड की मौखिक परीक्षा शुरु हो गई है। कॉलेज लॉगिन पर शिक्षकों का नाम भेजा जा रहा है। लेकिन, 24 घंटे में ही कॉलेज लॉगिन पर दूसरे शिक्षक का नाम भेज दिया जा रहा है।
इससे समय से परीक्षा कराने में कॉलेेजों को परेशानी हो रही है। बता दें, विश्वविद्यालय की ओर से पीबीपीजी कॉलेज लॉगिन पर 23 फरवरी को भदोही जिले के शिक्षक को वाह्य परीक्षक बनाए जाने की सूचना दी गई।
लेकिन, 24 फरवरी को भदोही के शिक्षक का नाम हटाकर प्रयागराज विश्वविद्यालय के शिक्षक का नाम भेज दिया गया। परीक्षा 25 फरवरी को होनी थी। परीक्षकों का नाम बदले जाने से समय से परीक्षा नहीं कराई जा सकी। इसी तरह कई कॉलेजों की लॉगिन पर परीक्षकों का नाम बदला जा रहा है।
00
वर्जन-
विश्वविद्यालय ने सभी शिक्षकों को मौखिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक बनाया है। जिन शिक्षकों को वाह्य परीक्षक नहीं बनाया गया है। उन्हें किसी दूसरे कॉलेज में समायोजित कर परीक्षक की ड्यूटी दी जाएगी। शिक्षक उपलब्ध न होने से ही दूसरे वाह्य परीक्षक की सूचना कॉलेज लॉगिन पर दी जा रही है। डॉ.अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें