फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में फंसकर गवां दिए लाखों रुपये, सपा नेता समेत सैकड़ों लोगों को लगाया चूना

Mon, 15 Jun 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 जालसाजों के लालच में फंसकर सपा नेता समेत सैकड़ो लोगों ने लाखों रुपये गवां दिए। मामले में सपा नेता ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी सपा नेता हरीश शुक्ला का कहना है कि डेरोटिसर्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड सिग्रेचर मकरबा अहमदाबाद का दफ्तर गायघाट रोड दहिलामऊ मोहल्ले में खुला था।

इसके डायरेक्टर अशोक शर्मा व मोहन शर्मा, जोनल हेड अनुरोध शर्मा व रजत सिंह, मार्केटिंग सेल्स हेड विजय थे। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी परितोष शुक्ला व अजय तिवारी ने ले रखी थी। इनका कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर परितोष व अजय उनसे मिले और कंपनी की स्कीम को बताते हुए कहा कि 51 हजार रुपये की एलइडी टीवी देंगे। टीवी चार घंटे प्रतिदिन चलाने पर हर महीने पांच हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


स्कीम को लेकर उन्होंने 51 हजार रुपये देकर 26 फरवरी 2020 को टेलीविजन ले लिया। फिर सात मार्च से प्रतिदिन तक चार घंटे टीवी को चालू रखा। लेकिन महीने का पैसा नहीं मिला। फिर अपग्रेड करने के नाम पर उनसे सात अप्रैल को 34 हजार रुपये लिया गया और रोज छह घंटे टीवी चलाने पर प्रतिमाह 11 हजार 500 रुपये देने की बात कही।

हरीश का आरोप है कि दो महीने का कोई पैसा नहीं मिला तो वह कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसा देने के लिए संपर्क करने लगे। फिर उन्हें 10 जून तक पैसा देने का वादा किया गया था। कंपनी ने उनके सहित करीब सौ लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया गया है। हरीश ने इस मामले में डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, डिस्ट्रीब्यूटर परितोष शुक्ला का कहना है कि सभी ग्राहक कंपनी से सीधे जुड़े थे। उन्होंने तो सिर्फ टीवी मुहैया कराया था। इस बारे में कोतवाल सुरेंद्रनाथ का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें