फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के नामकरण के खिलाफ मानव श्रृखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
मेडिकल कालेज का नाम बदलने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते बेल्हा नागरिक सवाभिमान संघर्ष मोर्च - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नामकरण के विरोध में बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की तरफ से तीसरे दिन बुधवार को शहर के आंबेडकर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मेडिकल कॉलेज का नाम अद संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर रखे जाने के निर्णय के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एकजुट होकर जुलूस की शक्ल में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मेडिकल कॉलेज का नाम परिवर्तित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नाम परिवर्तन नहीं होगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम से किए जाने से जिले के लोगों में गहरा आक्रोश है। बेल्हा नागरिक स्वाभिमान मोर्चा की ओर से लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे बेल्हा नागरिक स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में लोग आंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। लोगों ने विरोध में मानव श्रृंखला बनाई। इसके बाद जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां से जुलूस की शक्ल में दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। लोगों ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का जिले के उत्थान में कोई योगदान नहीं रहा। उनके नाम इस्तेमाल केवल राजनैतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध होगा। इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडेय, आलोक तिवारी, रमाशंकर तिवारी, आदित्य तिवारी, रोशन मिश्र, सचिन मिश्र, सुशील शुक्ला, जावेद, देवानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बेल्हा नागरिक सवाभिमान संघर्ष मोर्चा के लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें