फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और गांव में हुई झमाझम बरसात, 12.2 मिमी रिकार्ड

विज्ञापन
शुक्रवार को भोर में बारिश के बाद जोगापुर में हाईवे किनारे हुआ जलभराव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दूसरे दिन नहीं निकले सूर्यदेव, आसमान में छाए रहे बादल
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शहर और गांव में शुक्रवार की सुबह झमाझम बरसात हुई। हालांकि तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। इधर दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में बादल रहने से शनिवार को भी बरसात के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम 16.0 डिग्री था। शुक्रवार को न्यूनतम 14.0 और अधिकतम 17.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर से गांव तक झमाझम बरसात हुई। गांव में बरसात होने से दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ ही गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। बारिश से गेहूं की फसल की सिंचाई की तैयारी करने वाले किसानों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कई बार आसमान से पानी की बूंदें छूटीं, मगर थोड़ी ही देर में थम गईं। हालांकि बरसात होने से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई है। शुक्रवार को 12.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं का दबाव बढने से आसमान में बादल स्थिर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें