फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार को बेल्हा देवी धाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक करने को कांवडिय़ों का रेला उमड़ा रहा। भोर से ही शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजने लगे। विधि-विधान से जलाभिषेक कर भक्तों ने मत्था टेककर बाबा अवघड़दानी का आशीर्वाद लिया। जिले के पौराणिक शिवालयों में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में गजब की आतुरता दिखी। पौराणिक शिवालयों में रात में ही कांवडिय़ों का रेला उमड़ पड़ा। सभी को भोर का इंतजार था। धाम परिसर में रातभर हर-हर बम-बम का जयघोष गूंजता रहा। बेलखरनाथधाम में भोर में 3 बजे कांवडिय़े स्नान कर कंधे पर कांवड़ रखकर कतार में लग गए। सभी को पट खुलने का इंतजार था। सभी हर-हर, बम-बम के जयकारे लगा रहे थे। सुबह चार बजे शंख ध्वनि के बीच वैदिकमंत्रों के बीच बाबा बेलखरनाथ का विधि-विधान से पूजन हुआ। इसके बाद जलाभिषेक शुरू हुआ।
पूरा वातावरण वातावरण शिवमय हो गया। महिलाएं, बच्चे सभी जलाभिषेक को लेकर आतुर दिखे। दिनभर जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। पूरा वातावरण हर-हर, बम-बम के जयकारे से गूंजता रहा। यही आलम भयहरणनाथधाम में भी रहा। दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की कतार देरशाम तक उमड़ी रही। कावडिय़ों की भीड़ ने हर-हर बम-बम के जयकारे के बीच जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पीला फूल, दूध, धतूरा, भांग अर्पित किया। सुबह कपाट खुलते ही जलाभिषेक करने के लिए लोग उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। महिलाओं और पुरुषों को जलाभिषेक करने के लिए अलग-अलग लाइन लगाई थी। सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों को रेला लगा रहा। इसी तरह घुइसरनाथधाम में भी जलाभिषेक करने के लिए हुजूम उमड़ा रहा। लोगों ने जयकारे के बीच जलाभिषेक किया।
बेलखरनाथधाम में मंत्री मोती सिंह ने कराया भंडारा
बाबाघुइसरनाथधाम, बाबाबेलखरनाथधाम, भहयरणनाथधाम व हौदेश्वरनाथधाम में जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवडिय़ों के स्वागत व सेवा में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। बाबा बलेखनाथ धाम में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की सेवा में लोग पूरे भक्तिभाव से जुटे रहे।
जगह- जगह हुए रुद्राभिषेक व जाप
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक रुद्राभिषक व जाप के आयोजन हुए। इसके अलावा घरों में भी आयोजन हुआ। दिनभर वैदिकमंत्र गूंजते रहे। हवन-पूजन से भक्तिमय माहौल बना रहा।
बालुकेश्वरनाथ मेें लगा मेला
अजगरा। अजगरा स्थित बालुकेश्वरनाथ धाम में भी सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। हर- हर, बम-बम के जयकारे के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। धाम परिसर में आयोजित मेले में बच्चों युवाओं व महिलाओं की भीड़ रही।

बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें