फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिहायशी छप्पर में आग लगने से स्कूटी समेत गृहस्थी जली

Mon, 19 Jun 2023 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिहायशी छप्पर में आग लगने से स्कूटी समेत गृहस्थी जली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पट्टी। संदिग्ध दशा में रिहायशी छप्पर में सोमवार को आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक छप्पर के अंदर रखी स्कूटी व पांच हजार नगदी समेत हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह निवासी कृष्ण कुमार चौहान अपने पड़ोसी रोहित की नई स्कूटी ले कर अपने रिश्तेदार के घर गया था। देर रात रिश्तेदार के घर से वापस आकर घर के बगल बने छप्पर में पड़ोसी की स्कूटी रखकर सोने चला गया। रविवार सोमवार की रात करीब एक बजे छप्पर में से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी। छप्पर से कुछ दूर पर सो रहे कृष्ण कुमार के शोर पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारण छप्पर में रखी गई स्कूटी साइकिल, कपड़े, अनाज और बैग में रखे पांच हजार रुपये आदि समान जल कर राख हो गए। पीड़ित ने आसपुर देवसरा पुलिस को चार लोगों पर छप्पर में आग लगा देने का शक जताते हुए तहरीर दी है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें