फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोबर पेंट से चमकेगा आशियाना

Wed, 08 Nov 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विकास भवन में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगे स्टाल पर आया गोबर से बनाया गया पेंट। संवाद
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दीपावली पर्व को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर पेंट तैयार किया है। जिसकी कीमत बाजार में मिलने वाले डिस्टेंपर से काफी कम है। एक लीटर पेंट की कीमत 106 रुपये हैं। संडवाचंद्रिका ब्लॉक के आधारपुर ग्राम पंचायत की महिलाओं ने बुधवार को विकास भवन परिसर के दीपावली मेले में इसे प्रदर्शित किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। खरीदारी करने पहुंचे रमेश, आलोक, मनीषा ने कहा कि बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट काफी महंगा है। यह स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। गोबर से बना प्राकृतिक पेंट स्वास्थ्य की लिहाज से लाभदायक भी है और सस्ता भी। विकास भवन के बाहर लगे स्टॉल में एक लीटर से लेकर पांच लीटर तक पेंट उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें