गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार की शाम कूड़ा फेंकने गई महिला गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
लालगंज कोतवाली के पूरे छत्तू की रहने वाली श्यामपति (55) सोमवार की शाम अपने नाती सचिन के साथ घर से कुछ दूरी पर कूड़ा फेंकने गई थी।
इस दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था की ओर से खोदी गई मिट्टी के गड्ढे में असंतुलित होकर गिर गई। उसे पानी में डूबता देख नाती चिल्लाते हुए घर पहुंचा।
जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद श्यामपति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पति किसान हैं।