फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बगैर नोटिस और मुआवजे के गिराया मकान, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के करेंटी रोड पर हो रहे चौड़ीकरण के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने बैगर नोटिस और मुआवजे के मकान गिराना शुरू किया तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने दलबल के साथ पहुंचकर ध्वस्तीकरण को रुकवाया।
विज्ञापन

इन दिनों प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार एनएचएआई के अधिकारी करेंटी रोड बाईपास के पास स्थित गामा शंकर पटेल और जवाहर लाल का मकान बुलडोजर गिराने लगे। इस पर मकान मालिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि एनएचएआई के अधिकारी बिना नोटिस और मुआवजे के मकान गिरा रहे हैं।
सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार शैल कुमारी व अपराध निरीक्षक संजय सिंह पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन का भय दिखाकर जबरन घर गिराया जा रहा है। इस पर तहसीलदार ने ध्वस्तीकरण को बंद कराया।
विज्ञापन

वहीं, एनएचआई अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध ली है। तहसीलदार अजय सिंह का कहना है कि मुआवजे की लिस्ट में कुछ लोगों का नाम छूट गया था। इसीलिए भुगतान नहीं हो पाया था। दूसरी लिस्ट में नाम भेजा गया है। एक दो दिन में सभी का भुगतान हो जाएगा। बता दें कि हाईवे का काम नवंबर तक पूरा करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें