मातृ वंदना योजना की दो हजार लाभार्थी महिलाओं को बीते तीन महीने से योजना की धनराशि नहीं मिली है। बजट के फेर में महिलाओं की उम्मीदें अटक गई हैं। स्वास्थ्य विभाग से वर्ष 2024-25 में योजना बाल विकास विभाग स्थानांतरित से दिक्कत और बढ़ गई। महिलाएं और उनके परिजन आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल और विकास भवन का चक्कर लगा रहे हैं।
पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो किस्तों में पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि दूसरी बार बेटी पैदा होने पर एक ही बार में छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
एक जनवरी 2017 को योजना का शुभारंभ हुआ। सीएमओ की निगरानी में योजना संचालित की गई। 31 मार्च 2024 में शासन ने योजना की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को दे दी।
योजना दूसरे विभाग में स्थानांतरित होने के बाद आवेदन करने वाली करीब एक हजार प्रसूताओं को आज तक लाभ नहीं मिल सका है। इसी बीच साफ्टवेयर में बदलाव होने से भी दिक्कतें और बढ़ गईं। आवेदन करने वाली कई महिलाओं का डेटा सॉफ्टवेयर से हट गया। वहीं, जो महिलाएं बच गईं उन्हें बजट न होने का हवाला देकर घर भेज दिया जा रहा है।
वर्जन-
करीब दो हजार प्रसूताओं को योजना का लाभ अभी नहीं मिल पाया है। बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। - ज्योति शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी
इनसेट-
नोट- लाभार्थी महिलाओं का आंकड़ा
वर्ष प्रसूताओं को मिला लाभ
2024-25 5,014
2025-26 7,253
2026-27 7,668
-
योजना की पात्रता
- अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं।
- 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग।
- बीपीएल व अंत्योदय राशनकार्ड धारक होना अनिवार्य।
- ई-श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि की लाभार्थी, मनरेगा जॉब कार्ड।
- पारिवारिक आय प्रतिवर्ष आठ लाख से कम।
इनसेट
ऐसे करें आवेदन
- नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन कराना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन ब्लॉक में जमा करना होगा।
- गर्भवती महिलाओं के फोटो ब्लॉक पर खींचे जाएंगे।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी जरूरी अभिलेख जमा करने होंगे।
इनसेट
0 डेढ़ साल पहले बेटे के जन्म के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर आवेदन किया था। मगर आज तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कई बार आंगनबाड़ी केंद्र पर संपर्क किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। - पूनम श्रीवास्तव, सुल्तानपुर रानीगंज।
- इसी वर्ष 16 फरवरी को प्रसव हुआ। योजना के जरिये धनराशि के लिए आवेदन किया। मगर आज तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिला। धनराशि मिलती तो बच्चों की देखभाल में लगती। - गुंजन देवी, पटहटिया कला।