फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शक्ति का किया सम्मान

Mon, 14 May 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आरती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रविवार को मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। गीत, गजल व नाट्य मंचन के जरिए बच्चों ने मां की ममता का बखान किया। वक्ताओं ने भी जीवन में मां की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान माताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मदर्स डे पर मातृ पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नपा अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व सर्वदा मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से की। मातृ पूजन कार्यक्रम में 70 माताएं उपस्थित रहीं। छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी माताओं की श्रद्धाभाव से रोली, अक्षत, पुष्प एवं दीपक जलाकर आरती उतारी। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए सर्वदा मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संजोकर रखना प्राथमिकता है।

मां की सेवा का सौभाग्य ईश्वर की कृपा से मिलता है। इस अवसर पर मातृ भारती समिति की अध्यक्ष नेहा तिवारी, विभाग, प्रीती, बृजेश, हरि प्रसाद, काजल, पूनम आदि मौजूद रहीं। इसी तरह शहर के अजीत नगर स्थित सृजना कुटीर में एलायंस क्लब द्वारा मातृदिवस पर पांच माताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओ ने मातृ के विभिन्न रूपों का बखान किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डा. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि माता के उपकारों की प्रतिपूर्ति नही की जा सकती है। मां ईश्वर का ही रूप है। समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि माता सभी धर्म ग्रंथों का सार है। उसकी सेवा से अपार संतुष्टि मिलती है। संचालन जितेंद्र कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर शिवेश शुक्ल, रेखा ऊमरवैश्य, पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, अर्चना पंाडेय, आरती, मीना कमारी, सुरेश अग्रवाल, संतोष कुमार, छेदीलाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, सिद्वांत शेखर मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें