फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने गरीब की हथिया ली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड ने गरीब की हथिया ली जमीन
विज्ञापन

खतौनी लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है पीड़ित
प्रतापगढ़। जिले के संग्रामगढ़ थाने में तैनात एक होमगार्ड ने खाकी की हनक दिखाकर पांच विस्वा जमीन जबरन हथिया ली। पीड़ित शनिवार को एडीएम शत्रोहन वैश्य से मिलकर अपनी व्यथा बताते हुए फफक कर रो पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि थाने का एक दरोगा होमगार्ड का करीबी है, इसलिए वह लेन-देन की झूठी रिपोर्ट लगाकर अफसरों को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील के सवना गांव निवासी गोपालजी मौर्य का आरोप है कि गांव का ही बैजनाथ मिश्र संग्रामगढ़ थाने में होमगार्ड हैं। पीड़ित की माने तो उनकी पांच विस्वा भूमिधरी पर होमगार्ड ने जबरन कब्जा कर लिया है। शनिवार को एडीएम शत्रोहन वैश्य से मिलकर अपनी व्यथा सुनाते-सुनाते वह फफक कर रो पड़ा। पीड़ित की मानें तो जब भी वह किसी अधिकारी के यहां शिकायत करता है, थाने से रिपोर्ट मंगाई जाती है। थाने में लंबे अर्से से तैनात एक दरोगा होमगार्ड के बचाव में लेन-देन की फर्जी रिपोर्ट लगाकर वापस कर दी जाती है। पीड़ित का आरोप है कि होमगार्ड दबंग व्यक्ति है, पहले उसने बैनामा करने का दबाव बनाया, जब कामयाब नहीं हुआ तो जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए होमगार्ड के कब्जे से भूमिधरी को मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें