कंधई के देवकली की घटना, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कोहड़ौर। स्थानीय थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराने वाले ठेकेदार व मजदूर को तमंचे के बल पर पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।
कंधई थाना क्षेत्र के देवकली में राजस्थान के नागौर रोल निवासी सहदेव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह गांव में पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। वृहस्पतिवार को वह मजदूर रविशंकर सरोज के साथ सामान लेने देवकली गया था। वहां मदाफरपुर के प्रधान सोनू जायसवाल ने दोनों को तमंचे के बल पर पीटा और कपड़े फाड़ डाले। मारपीट के दौरान सोनू ने एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।