लालगंज तहसील में एसडीएम लालधर सिंह यादव को ज्ञापन सौपते दम्पत्ति। संवाद
एसडीएम को दिया ज्ञापन, लोगों को किया जागरूक
लालगंज। देश में महिलाओं व बेटियों पर हो रहे अपराधों से आहत दंपती जूते की माला पहनकर घूम रहा है। दंपती ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महिला अपराधों को रोकने और अफसरों के साथ बैठक कराने की मांग की है।
लालगंज के इटैला निवासी ओम प्रकाश वर्मा व उनकी पत्नी मीरा वर्मा उत्तराखंड जिले के ऊधम सिंह नगर में कर्मयोग साधना समिति के संचालक हैं। देश में बेटियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से आहत दंपती ने लोगों को जागरूक करने व विरोध जताने के लिए अजीब तरीका अपनाया है।
जूते व चप्पल की माला गले में पहने ओम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी के साथ नगर नगर घूमकर लोगों को महिला व बेटियों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को दंपती जूते की माला पहने लालगंज नगर में भ्रमण करते पहुंचे थे।ओम प्रकाश ने बताया कि उसके पास कुछ ऐसे सुझाव हैं, जिसकी सहायता से महिला व बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जा सकती है। संवाद