दो बदमाशों को पुलिस ने जिला बदर कर दिया है। जबकि पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने दोष सिद्ध होने पर गुंडा एक्ट के दो आरोपी कुंडा के सहाबपुर निवासी अभिजीत सिंह उर्फ देवराज और लीलापुर के शकूहाबाद निवासी मोहम्मद अकरम को जिला बदर किया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पांच बदशामों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें कंधई तिवारीपुर कला के संदीप सरोज उर्फ काका, पूरे देवजानी के शहबाज उर्फ सब्बू, विवेक नगर निवासी गौरव पांडेय उर्फ मोनू, शिवपुर खजुरनी निवासी शुभम दुबे उर्फ विवेक, लालगंज के ढिंगवस सोनार का पुरवा निवासी अर्पित पांडेय शामिल हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इन बदमाशों पर हत्या, लूट व चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद