फतनपुर के रामापुर बाजार में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय विवाहिता झुलस गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामापुर बाजार की रहने वाली कुसुम देवी की बहू अंजलि गुप्ता शनिवार रात घर में खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया। जिससे आग लग गई। अंजलि आग बुझाने का प्रयास करने लगी। इस बीच आग और विकराल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच गृहस्थी का सामान और छह हजार रुपये जल गए। अंजलि भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। कुसुम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि किसी की शरारत से घटना हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।