फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में झलकता है अपनापन: अनिल

विज्ञापन
अजीतनगर में शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये गये शिक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-हिंदी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, अमर उजाला के प्रयास की हुई सराहना
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन के मंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी ने कहा है कि हिंदी भाषा में जो अपनापन झलकता है वह और किसी भाषा में नहीं है। उन्होंने हिंदी को लेकर चलाए गए अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर साहित्यकारों को सम्मानित किया।
सोमवार को अजीतनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता पं. कृपाशंकर ओझा की अध्यक्षता में कवि और साहित्यकारों का जमावड़ा हुआ। साहित्यकार दयाशंकर शुक्ल हेम ने कहा कि व्यापकता के लिहाज से हिंदी के अलावा कोई अन्य भाषा हमारी राष्ट्रभाषा नहीं बन सकती। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हम सबको आगे आना होगा । डॉ. संगमलाल भंवर ने कहा कि हिंदी ऐसी भाषा है जो हमारे मन को गर्व से भर देती है। यह हिन्दुस्तानियों की पहचान है । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पांडेय ने किया। कार्यक्रम मे मौजूद रहे कवि और साहित्यकारों ने अमर उजाला के जागरूकता अभियान की सराहना की। इस मौके पर डॉ. अनूप पांडेय, संजय द्विवेदी, गजेंद्र सिंह विकट, मीरा त्रिपाठी, श्याम शंकर द्विवेदी श्याम शेष नारायण दूबे राही, विनय शुक्ला, कल्पना तिवारी, अरुण प्रताप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री संतोष शुक्ला ने कवि और साहित्यकारों को सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. दयाराम मौर्य, डॉ. राधेश्याम मौर्य, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, महेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. काशी मिश्र, डॉ. अनुपम ओझा, शशिभाल, अंकित सिंह को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व वर्चुअल मीटिंग करके वर्तमान में हिंदी की प्रासंगिकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर ग्रामीण बैंक में हुआ कार्यक्रम
शहर के मीराभवन स्थित बड़ौदा उप्र यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बीईओ रामशंकर को क्षेत्रीय प्रबंधक ने सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक केशवराम ने कहा कि हिंदी बोलने से गर्व का अनुभव होता है। इस मौके पर आशीष राय, राजीव गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, हिमांशु, मंजीत, अभिजीत, आलोक कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें