फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे चिलबिला स्थित सोनावां से कुसुमी क्रासिंग तक हाईवे पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है।इसके बाद भी हाईवे सुल्तानपुर के अधिकारियों की न तो नजर पड़ रही और न ही मरम्मत के दिशा में कोई प्रयास हो रहा है।शहर के अजीत नगर, चौक, बाबागंज में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं।
फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे चिलबिला स्थित सोनावां से कुसुमी क्रासिंग तक हाईवे पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों को नौ किमी का सफर तय करना भारी पड़ रहा है। चिलबिला, सई नदी पुल और बाबागंज, भंगवाचुंगी पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बरसात खत्म होने के बाद भी एनएच के अधिकारियों ने अभी तक गड्ढे पाटने के लिए कोई पहल नहीं की है। शहर से होकर गुजरने वाला फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे पर इन दिनों पूरी तरह गड्ढे में तब्दील है। चिलबिला स्थित सोनावां से कुसुमी क्रासिंग तक नौ किमी. सड़क बरसात बाद पूरी तरह खराब हो गई है।
विज्ञापन
सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, छोटे चक्के की कार चालक अगर सावधानी न बरतें, तो बीच सड़क पर फंस सकती है। बरसात पूरी खत्म हो चुकी है, दशहरा और दिवाली का त्योहार निकट है। इसके बाद भी हाईवे सुल्तानपुर के अधिकारियों की न तो नजर पड़ रही और न ही मरम्मत के दिशा में कोई प्रयास हो रहा है। शहर के अजीत नगर, चौक, बाबागंज में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। एमडीपीजी कॉलेज के सामने सड़क बैठ गई है। इससे आने वाले दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच के अधिकारियों से शिकायत कर सड़क बनाने की मांग की. मगर एनएच के अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ा।
अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अयोध्या, बहराइच की रोडवेज बसें इसी मार्ग से होकर गुजर रही हैं। सदर बाजार होकर जाने वाला मार्ग एक माह से बंद होने के कारण सभी वाहनों का आवागमन हाईवे से ही हो रहा है। हालत यह है कि हाईवे पर धूल उड़ रही है। एनएच सुल्तानपुर के सहायक अभियंता एके मिश्र ने बताया कि जल्द ही सड़क के गड्ढों को पाटा जाएगा।