बाघराय थाने के लोसनापुर के समीप पिकअप पलटने से घायल लोगों के सीएचसी पहुंचने पर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
एक्सेल टूटने से पिकअप पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी गुड्डू सरोज की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों समेत ग्रामीण एक पिकअप से अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर घाट गए थे। वहां अंतिम संस्कार के बाद लोग घर लौट रहे थे। बाघराय के लोसनापुर के पास पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे गाड़ी फिसलते हुए पलट गई।
इससे इसमें बैठे दर्जनभर लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद सीएचसी के डाक्टरों ने सभी लोगों को एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों में मुन्ना सरोज (45), परसू (40), दिलीप कुमार (44), हरिलाल (40), भारतलाल (46), सोहनलाल (45), राम सुमेर (50), खूंटी (25), ढनगू (38), श्यामलाल (52), विद्यासागर (40), रमती (50) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया।